कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी अधिकारी संघ के डॉ. सांगोड़े अध्यक्ष, डॉ. साहू महासचिव

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के तकनीकी अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें डॉ. पी.के सांगोड़े अध्यक्ष और डॉ. घनश्याम साहू महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा रायपुर के लिए ईश्वरी कुमार साहू तथा अम्बिकापुर के लिए डॉ. नीलम चौकसे उपाध्यक्ष पद पर चुने गये हैं। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. साकेत दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी, अंकेक्षक पद पर डॉ. रामप्रसाद कुजूर तथा प्रचार सचिव पद पर बलदेव अग्रवाल निर्वाचित हुए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. एम.ए. खान, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. एल.एस. वर्मा, डॉ. व्ही.बी. कुरूवंशी, डॉ. सुबुही निषाद, डॉ. दीपक गौरहा, डॉ. अभिनव साव, डॉ. शक्ति वर्मा, ललिता रामटेके, आशीष गौरव शुक्ला, डॉ. चन्द्रमणी साहू तथा डॉ. ओमप्रकाश चुने गये हैं। तकनीकी अधिकारी संघ का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. (मेजर) जी.के. श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
तकनीकी अधिकारी संघ की क्षेत्रीय इकाई, रायपुर के लिए अध्यक्ष डॉ. गजेन्द्र चन्द्राकर, उपाध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) अन्नू वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. विकास सिंह, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष डॉ. व्ही.के. समधिया चुने गये हैं। जबकि क्षेत्रीय इकाई, बिलासपुर अध्यक्ष डॉ. दुश्यंत कुमार कौशिक, सचिव पंकज मिंज तथा संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सुशीला ओहबर निर्वाचित हुए हैं। क्षेत्रीय इकाई जगदलपुर के लिए अध्यक्ष इं. राहुल साहू, उपाध्यक्ष बी.के. ठाकुर, सचिव एल.आर. वर्मा तथा संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष एच.एस. तोमर चुने गये हैं। तकनीकी अधिकारी संघ की क्षेत्रीय इकाई, अम्बिकापुर के लिए अध्यक्ष डॉ. जी.पी. पैकरा, उपाध्यक्ष डॉ. के.एल. पैकरा, सचिव श्रीमती किरण तिग्गा तथा संयुक्त सचिव एवं कोशाध्यक्ष बिरेन्द्र तिग्गा चुने गये हैं। क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव भी मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. (मेजर) जी.के. श्रीवास्तव के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा