चारा घोटाले से भी गंभीर छत्तीसगढ़ का गोठान घोटाला; सीबीआई से जांच कराने भाजपा की मांग,गौठनों में न गाय है और न ही गोबर

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोठानों के नाम पर 1300 करोड़ रुपए के भारी दुरुपयोग और घोटाले का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया और मांग की है कि बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर ही इस गौठान घोटाला की जाँच भी सीबीआई से कराई जाए। श्री साव ने दो टूक शब्दों में कहा कि गौ माता के नाम पर कांग्रेस की भ्रष्ट प्रदेश सरकार ने बिहार के चारा घोटाले से बड़ा घोटाला किया है। प्रदेश सरकार के इन तथाकथित गौठनों में न गाय है और न ही गोबर।

श्री साव शनिवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौठानों के नाम पर भी कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सब्जबाग दिखाए, लेकिन न तो गौठानों में गायों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही गोबर से निर्मित खाद का कहीं अता पता है।

श्री साव ने कहा कि हाल ही में 269 करोड़ रुपए के तो केवल गोबर घोटाले का खुलासा हुआ है और प्रदेश सरकार इस आरोप का जवाब तक विधानसभा में नहीं दे पाई। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में बेदर्दी से घोटाला करके प्रदेश के संसाधनों की लूट मचा रखी है। प्रदेश में चहुँओर गौठानों का बुरा हाल है और गौवंश बेहाल है। कांग्रेस ने गंगाजल को हाथ में लेकर कसम खाई थी पर उसकी प्रदेश सरकार ने न गंगा माता को छोड़ा और न गौमाता को छोड़ा।

श्री साव ने भाजपा द्वारा हाल ही चलाए गए प्रदेश के 3,948 गौठानो तक पहुंचकर ‘पोल खोल अभियान’ की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के  सभी गौठानो में कहीं भी गाय नहीं है। अनेक जगह कांग्रेस की गुंडागर्दी सहते हुए, सत्ता की हिंसा आदि झेलते हुए भी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर प्रदेशभर से आँकड़े जुटाए हैं। कई जगह तो मीडिया के कैमरे के सामने भी कांग्रेसियों ने मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भी किया। फिर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को पूरा किया और पाया कि हमने जितना सोचा था, गौठानों के हालात उससे भी अधिक भयावह हैं। बदइंतजामी का आलम यह है कि अक्टूबर 2022 में सिर्फ 3 गोठानो में 150 गौवंश ने भूख, प्यास और घुटन के चलते दम तोड़ा। मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर गोठान में ही 25 गायों की हत्या हुई। इसी तरह आदर्श दर्जा प्राप्त सचादुर गौठान से रातो-रात हिस्ट्रीशीटर गौ तस्करों ने 40 से 50 गायों की चोरी को अंजाम दिया। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में गायों की हत्या हो रही है और गृह मंत्री के क्षेत्र में गौ माता की चोरी हो रही है। जहां 40 से ज्यादा गोवंश के गौठान से चोरी होने की पुलिस चौकी में शिकायत की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार गौठानों के नाम पर चाहे जितना ढोल पीट रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में 9,290 गौठान का दावा है, परंतु 2023-24 में 175 करोड़ की बजट राशि लेने वाली इन गौठानों में से 80% गौठानों में गाय रहती ही नहीं। प्रत्येक गौठान में 300 गाय रखने का नियम है। भूपेश जी ने कहा कि गर्मी में गाय कहीं और चली जाती हैं, पर अब तो बरसात चालू हो चुकी है। फिर भी निरीक्षण के दौरान हमें गाय नहीं मिली।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर