चित्रकोट वाटरफॉल से युवती ने लगाई छलांग; मोबाइल में खेलने को लेकर माता-पिता ने लगाई थी डांट

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल में मंगलवार की शाम एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाकर रोकने का प्रयास किया है। लेकिन असफल रहे। इसेक बावजूद युवती ने वाटरफॉल के लगभग 110 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दिया। गनीमत यह रही कि छलांग लगाने के बाद युवती खुद ही तैरकर प्रपात से बाहर आ गई।

पुलिस ने बताया कि लोहंडीगुड़ा में रहने वाली युवती को उसके परिजनों ने डांट लगा दी थी। इसके बाद नाराज होकर युवती ने जलप्रपात में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते हुए मौके पर कई लोगों ने देखा, पहले तो लोग इस दृश्य को देखकर घबरा गए। मौके पर जवान भी युवती को बचाने के लिए प्रयास में जुटे लेकिन युवती को तैरता देख सभी ने राहत की सांस ली। इधर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडिया भी बनाया।

पुलिस से मिली जानकारी कुमारी सरस्वती मौर्य पिता संतो मौर्य उम्र 18 वर्ष साकिन चित्रकोट पुजारीपारा मंगलवार को करीबन दोपहर 1 बजे के युवती के परिजन माता-पिता ने युवती को मोबाइल में ज्यादा खेलने को लेकर डांट लगाई थी। इससे नाराज युवती चित्रकूट वाटरफॉल में जाकर वहां से जंप कर दी एवं तैर रही थी। जिसे बोटिंग वालों व मछुवारों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

  • Related Posts

    FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच…

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’