छत्तीसगढ़ में फिर ईडी की रेड; राजधानी समेत धमतरी कोरबा-अंबिकापुर में कारोबारियों के घर दबिश

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी के छापे पड़े हैं। रायपुर, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कारोबारियों के घर दबिश देकर दस्तावेजों की जांच कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कोरबा में जिन कारोबारियों के घर जांच चल रही है वे आईएएस रानू साहू के करीबी हैं।

ऐसी खबरें हैं कि ईडी इस बार बड़े-बड़े व्यवसायियों ( Chhattisgarh ED Raid ) के घर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार राजधानी रायपुर के कचना क्षेत्र में ईडी की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की छह सदस्यीय टीम कोरबा के सीतामढ़ी निवासी पान गुटखा के थोक व्यवसाई शिव अग्रवाल के साथ अन्य व्यापारी रूढ़मल अग्रवाल के घर सुबह 4 बजे पहुंची।

कोरबा में स्टेशन रोड निवासी पूर्व पार्षद और व्यवसायी शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5 बजे से ईडी की टीम ने दस्तक दी। घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक टीम ने घर के सभी लोगों को एक कमरे में रखकर कर जांच करना शुरू किया। करीब 5 घंटे तक जांच के बाद ईडी की टीम खाली हाथ वापस लौट गई। उधर एक और टीम ने व्यवसाई रूड़ मल अग्रवाल के घर और दुकान में छापा मारा। अधिकारियों के साथ सुरक्षाबल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए। रुड़ मल अग्रवाल के घर कार्रवाई के दौरान अब तक क्या मिला है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं धमतरी में भी ईडी द्वारा दो व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारे जाने की खबर है। इनमें से एक राइस मिलर, दूसरा ठेकेदार बताया जा रहा है। ईडी के अंबिकापुर में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारने की खबर सामने आ रही है। छापामारी के बीच ऐसी भी खबरे हैं ईडी ने बीजापुर जिला प्रशासन को पत्र लिखकर डीएफएफ फंड का ब्यौरा मांगा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’