छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की धमक; बिलासपुर में दूसरी मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोरोना से फिर एक मरीज ने दम तोड़ा है। पंद्रह दिन के भीतर ये दूसरी मौत है। इससे पहले महिला की मौत हो चुकी है। जिस संक्रमित की मौत हुई है, वह ग्रामीण इलाके से है। इससे अब कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में फैलने की आशंका है।

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष को पिछले कुछ दिनों से हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी, जिसकी तबीयत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वो सिकलसेल पीडि़त था। यहां उसकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। प्राइवेट अस्पताल में कोरोना मरीज का गाइडलाइन के अनुसार इलाज चल रहा था। रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

करीब तीन माह बाद जिले में महिला की मौत के बाद नींद से जागे स्वास्थ्य विभाग के अफसर हरकत में आ गए थे। इसके बाद विभाग की टीम ने शहर के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने का दावा किया है । यही वजह है कि जांच शुरू होने के बाद एक-एक कर अब तक 15 से अधिक मरीज मिल चुके हैं, जिनमें वर्तमान में 12 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि सभी संक्रमितों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ विभाग ने टेस्टिंग कराया, तब संक्रमित मरीजों के ट्रेवल हिस्ट्री की भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पता चला है कि बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड, मुंबई, दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से लौट रहे हैं। ऐसे लोगों से ही एक बार फिर संक्रमण फैल रहा है। इधर बढ़ते मामलों और उसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगातार ट्रेसिंग और टेस्टिंग करने का दावा कर रहा है।

  • Related Posts

    RAIN; बारिश सी जलाशयों में लबालब पानी, दो साल के मुकाबले बेहतर स्थिति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच सिंचाई जलाशयों में जलभराव की स्थिति इस साल बेहतर है। जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026…

    JAIL;ओपन जेल में खुलेगा ITI, कैदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण

    0 जेल विभाग और जन शिक्षण संस्थान के बीच हुआ MoU रायपुर, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार