छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाता-आधार सीडिंग का अंतिम मौका; छात्र 20 अप्रैल तक करा सकेंगे

रायपुर , अपने बैंक खाते को आधार नम्बर से लिंक कराने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को आधार सीडिंग का अंतिम मौका दिया जा रहा है। ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को 20 अप्रैल तक अपने बैंक खातों को अपने आधार नम्बर से लिंक कराना होगा। आधार सीडिंग के बाद ही विद्यार्थियों छात्रवृत्ति की राशि अपने बैंक खातों से निकाल सकेंगे।

जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि महाविद्यालयों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने की योजना संचालित की जा रही है। पिछले वर्ष कई विद्यार्थियों के बैंक खाते उनके आधार नम्बरों से लिंक नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति राशि का आहरण नहीं हो सका था। ऐसे सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए अंतिम मौका देकर बैंक खाते को अपने आधार नम्बर से लिंक कराने के निर्देंश जारी किए गए है। छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थी 20 अपै्रल 2023 तक आधार सीडिंग कराकर अपने संस्था प्रमुख को सूचित करेंगे। संस्था प्रमुख द्वारा आदिवासी विकास विभाग के जिला कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने पर छात्रवृत्ति की राशि का आहरण कर विद्यार्थियों के खाते में जमा की जाएगी। निर्धारित तिथि 20 अप्रैल तक आधार सीडिंग नहीं कराने से छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थी इसके स्वयं जिम्मेदार होंगे। सहायक आयुक्त ने सभी संस्था प्रमुखों को भी अपने-अपने विद्यार्थियों की आधार सीडिंग प्राथमिकता से कराने को कहा है।

  • Related Posts

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…