जंगल में नक्सल कैम्प ध्वस्त; 3-4 नक्सलियों के मारे जाने का दावा, विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बीजापुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबल ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 3-4 नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। बता दें कैंप से पुलिस सुरक्षा बल ने विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद किए हैं। वहीं सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार सुबह बीजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईसुलनार के जंगल- पहाड़ में प्रतिबंधित भाकपा नक्सली संगठन अन्तर्गत कंपनी नम्बर 2 कमाण्डर वेल्ला मोड़ियाम, डिवीजन मिलिट्री इंचार्ज राहुल तेलम, गंगालूर एसी सचिव दिनेश मोड़ियम, डीव्हीसीएम भास्कर, एसीएम वर्गीश एवं 40-50 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग के लिए संयुक्त बल रवाना की गई थी। ईसुलनार के जंगलों में पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर स्वचालित हथियारों से फायरिंग किया गया। इसके जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षा के लिए सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की गई। जिसके बाद काफी देर तक सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली।

पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के हौसले पस्त हो गये एवं नक्सली कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए। मौके पर फायरिंग रुकने के बाद सर्चिंग कार्रवाई में टिफिन बम 1, कार्डेक्स वायर 20 मीटर, फ्यूज वायर 15 मीटर, डेटोनेटर-4, जिलेटिन 8 नग, बैटरी 12 नग, सोलर प्लेट, पिटठू बैग मय मैगजीन पोच 02 नग, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। घटनास्थल पर झाड़ियों एवं पत्तों में खून के धब्बे एवं आसपास घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे 3-4 नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने कीआशंका जताई जा रही है।

  • Related Posts

    COURT; पत्नीहंता को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने कहा- ‘ऐसे जघन्य अपराध में नरमी का कोई आधार नहीं’

    रायपुर, पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को रायपुर की अदालत ने आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। चतुर्दश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र प्रधान की अदालत…

    FIRE; बस में लगी आग से 7 की मौत, 22 यात्री घायल, सभी हरिद्वार से इंदौर आ रहे थे

    जयपुर, राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा गांव के पास यात्री बस और ट्रक में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’