जिला सहकारी बैंक में 106 करोड़ के घोटाले में दो माह में पेश करें चार्जशीट

बिलासपुर, जिला सहकारी बैंक में 106 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में अपराध दर्ज करने विवेचना पूरी नहीं होने और कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत नहीं करने पर मुख्य सचिव, एसीबी- ईओडब्ल्यू के एडीजीपी से शपथ पत्र मांगा था। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की बेंच ने मामले में दो माह में सीआरपीसी की धारा 173(2) के तहत कोर्ट में चार्जशीट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बिलासपुर के जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में 106 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विंदेश्वरी प्रसाद खरे ने बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, सीईओ वीएस बिसेन के खिलाफ डीजीपी, एसीबी-ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी।

27 अगस्त 2011 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में 11 साल बाद 23 फरवरी 2022 को दोनों के खिलाफ आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लंबे समय के बाद भी विवेचना पूरी नहीं करने और चार्जशीट प्रस्तुत नहीं करने को लेकर खरे ने एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल के जरिए याचिका लगाई थी।

सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव, सचिव जीएडी और एसीबी- ईओडब्ल्यू के एडीजीपी से व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र देने को कहा था। शपथ पत्र प्रस्तुत करने के बाद हाई कोर्ट ने दो माह में जांच पूरी करने और सीआरपीसी की धारा 173(2) के तहत कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही याचिकाकर्ता को एक सप्ताह के भीतर संबंधित एसपी को आदेश की कॉपी देने को कहा है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’