ट्रेन के जनरल कोच में ‌ 20 रुपये में खाना; 3 रुपये में पानी, स्पेशल खाना 50 रुपये में

रायपुर, दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे में ट्रेनों में बगैर आरक्षण सफर करने वाले यात्रियों को अब उनके कोच में ही 20 रुपए में खाना और 3 रुपए में 200 मिलीलीटर पानी मिलेगा। खाने का स्पेशल पैकेट 50 रुपए में मिलेगा। इस पैकेट में खाना-नाश्ता, स्थानीय मिठाई या अन्य चीजें होंगी। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को आदेश जारी किए हैं। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। योजना फिलहाल 6 महीनों के लिए प्रयोग के तौर पर शुरू की गई है।

रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को जनरल कोच में सस्ता भोजन, पैकेट बंद पानी को लेकर आदेश दिए हैं। पिछले दिनों जनरल कोच में यात्री सुविधाओं की समीक्षा हुई। तब कई परेशानियां सामने आई थीं। इसके बाद बोर्ड ने ये निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म पर सर्विस काउंटर की जगह संबंधित रेलवे जोन करेगा।

रेलवे का आदेश, काउंटर से दूसरा सामान नहीं बेच सकेंगे

यह ऐसी जगह लगेगा, जहां से जनरल कोच में सामान आसानी से पहुंचाया जा सके। इन सर्विस काउंटर से किफायती भोजन अच्छी गुणवत्ता वाले कागज में पैक कर दिया जाएगा। इसमें 7 पूड़ी (175 ग्राम), आलू की सूखी सब्जी (150 ग्राम) और अचार ( 12 ग्राम) मिलेगा। इसकी कीमत जीएसटी समेत 20 रुपए होगी। इसी तरह कैसरोल में क्षेत्रीय व्यंजन समेत नाश्ते और भोजन का कॉम्बो पैकेट (350 ग्राम) बेचने की अनुमति होगी। ये सर्विस काउंटर इसके अतिरिक्त दूसरा सामान नहीं बेच सकेंगे।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात