ठाणे के CSMM अस्पताल में 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत; जांच समिति गठित

मुम्बई, ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल (CSMM) अस्पताल में पिछले करीब 48 घंटों में 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दीपक केसरकर ने अस्पताल का दौरा किया और मरीजों की मौत पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि अगर इलाज में लापरवाही पाई गई, तो दोषियों पर कार्रवाई होगी और मरनेवालों को मुआवजा दिया जाएगा। मौत के मामलों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस (छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल) अस्पताल की ICU क्षमता बढ़ाई गई है। जब क्षमता बढ़ती है तो गंभीर मरीज भी ज्यादा आते हैं जो अपने जीवन के अंतिम चरण में होते हैं। वैसे जांच के लिए कमेटी पहले ही गठित की जा चुकी है।

ठाणे के नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगर ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका कहना है कि लोगों की मौत की वजहें अलग-अलग हैं, जिसमें किडनी की समस्या, एक्सीडेंट, जहर, न्यूमोनिया आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक जांच समिति का गठन किया गया है, जो इस बात की जांच करेगी कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को उचित इलाज मिल रहा है या नहीं।

मौत के बढ़ते आंकड़े

अस्पताल के डीन का कहना है कि अधिकतर मरीज  महाराष्ट्र के दूर-दराज के इलाकों से आते हैं और जब तक वे इस अस्पताल तक पहुंचते हैं, तब तक स्थिति काफी गंभीर हो चुकी होती है। जान गंवाने वालों में कई मरीज़ बुजुर्ग हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इस अस्पताल में एक दिन में 5 मरीजों की मौत पर सवाल उठा था। लेकिन अब मौतों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…