तिलक लगा और मिठाई खिलाकर छात्रों का करेंगे स्वागत; कापी-किताब और गणवेश भी देंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद छात्रों की चहल-कदमी से स्कूल सोमवार से फिर गुलजार हो जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के पहले दिन स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा, जिसके तैयारियां पूरी कर ली गई है। शाला प्रवेशोत्सव की शुरुआत सुबह 11 बजे नल घर चौक स्थित जेएन पांडेय स्कूल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम सांकेतिक रुप से करेंगे। नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें कापी-किताबें, गणवेश दिए जाएंगे। सरस्वती साइकिल योजना के तहत नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 16 जून से होती है, लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 जून कर दी थी। छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। एक महीने तक चलने वाले शाला प्रवेशोत्सव के लिए स्कूल शिक्षा विभाग शुरुआती 10 दिनों के लिए जनभागीदारी के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है। 10 दिन के कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।

किताब, कापी, गणवेश पहुंचे

पहली बार शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही छात्रों को कापी, किताब और ड्रेस दी जाएगी। स्कूलों में छात्रों की संख्या के आधार पर पहले ही कापी, किताब और ड्रेस भेज दी गई है। स्कूल प्रबंधन स्थानीय स्तर पर शाला प्रवेशोत्सव मनाएंगे। हर स्कूलों में नए प्रवेश लेने वाले छात्रों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया जाएगा। अलग-अलग स्कूलों में क्षेत्रीय विधायक, पार्षद शाला प्रवेशोत्सव में हिस्सा लेंगे।

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’