दिल्ली में दिल दहलाने वाला मर्डर; 16 साल की लड़की पर चाकू से 20 वार, 6 बार पत्थर से सिर कुचला

नई दिल्ली, एजेंसी, नई दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है। इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम सनकी युवक ने साक्षी नामक लड़की पर चाकू से 20 बार वार किए। जब लड़की अपनी सहेली के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया। युवक ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया। 6 बार उसका चेहरा कुचला।

दिल्ली में सनकी युवक ने 16 साल की लड़की को मार डाला

पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, उसमें दिखाई दे रहा है कि लड़का एक सुनसान गली में लड़की से बहस कर रहा है। इसके बाद वो गुस्से में उसे पकड़कर दीवार से टिका देता है और फिर चाकू से वार करने लगता है। यह वीडियो इतना भयानक है कि मीडिया इसे दिखा तक नहीं सकती। हैरान की बात यह है कि उस समय लोग वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी हमलावर का विरोध नहीं किया। लोग तमाशा देखते हुए आगे बढ़ते रहे।

डेयरी पुलिस थाने को जब घटना की सूचना मिली, तो तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि साक्षी ई-36 जेके कॉलोनी में रहती थी। उसके पिता का नाम जनकराज है। पुलिस के अनुसार, जब साक्षी गली से गुजर रही थी, तब आरोपी ने उसे रोका। वो पहले से उसे जानता है। कहा जा रहा है कि उनके बीच फ्रेंडशिप थी। साहिल ने साक्षी को गली में रोका और फिर किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने साक्षी पर हमला कर दिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि साक्षी को अपना बचाव करने का मौका भी नहीं मिला।

दिल्ली में मर्डर का सीसीटीवी फुटेज, साक्षी मर्डर केस

पुलिस के मुताबिक, साक्षी नीतू नामक अपनी सहेली के बेटे के बर्थडे में शामिल होने घर से निकली थी। तभी साहिल ने उसे रोक लिया। सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा लगता है कि साहिल पहले से ही हत्या के इरादे से आया था। साक्षी के पिता की शिकायत पर थाना शाहबाद डेयरी में साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली मर्डर सीसीटीवी- CM केजरीवाल ने किया ट्वीट

इस घटना पर CM केजरीवाल ने CCTV फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

उधर, आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने कहा कि आरोपी साहिल को सोमवार दोपहर 3 बजे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए 6 टीमें लगाई गईं थीं।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर