दो मासूम सगे भाइयों की तालाब में डूबने से हुई मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। बता दें दोनों बच्चों सगे भाई है। पुलिस ने तालाब से दोनों क बच्चों के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया दिया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दरअसलस, थाना उरला क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर में रहने वाले दो बच्चे आयुष सिंह यादव और आदर्श यादव जिनकी उम्र 6 वर्ष एवं 4 वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को मृतक बच्चों की मां घर पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान दोनों बच्चे घर पर बिना बताए खेलने के लिए बाहर निकल गए। वहीं काफी देर होने के बाद भी वे घर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद बच्चों के स्वजनों ने आस-पास में तलाश की। इसके बाद भी बच्चों का पता नहीं चल सका था। इसी बीच स्वजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी।

तलाश में जुटी पुलिस ने बच्चों के लापता होने की सूचना मिली थी कि आज 8 जून को सुबह 8:00 बजे के बीच घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस को घर से सौ मीटर दूर तालाब में दो बच्चों के शव मिले। जिनकी पहचान आयुष और आदर्श के रूप में स्वजनों ने की। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृत बच्चों के स्वजनों के घर पर गम का माहौल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इधर शव मिलने के बाद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया और थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने मासूम का शव गोद में लेकर अस्पताल के लिए रवाना किया।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा