नक्सली फरमान से गांव छोड़ने मजबूर हुए दो परिवार; युवकों का CRPF में भर्ती होना पड़ा महंगा

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम दरभा गांव के दो परिवार को नक्सलियों ने गांव छोडने का फरमान जारी किया है। जिसके बाद वे परिवार सहित दंतेवाड़ा के चिकनपाल में शरण ले रहे हैं। इन परिवारों का कसूर इतना है कि इनके यहां के दो युवक सीआरपीएफ में भर्ती होकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिले के कुटरू थाना क्षेत्र ग्राम दरभा नक्सल प्रभावित गांव हैं, जहां नक्सलियों की गहरी पैठ है।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने दरभा के दो परिवार को अपना घर गांव खेती छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया है। दो परिवार के 11 लोग घर सामान समेट कर एक वाहन में सुरक्षित स्थान चिकनपाल की तलाश की है। किसान परिजनों के सामने सबसे बड़ी समस्या खेती बाड़ी छोड़ने की है लेकिन जान बचाना भी जरूरी है। नक्सली फरमान नहीं मानते तो जान से हाथ धोना भी पड़ सकता है। इन‌ सब मजबूरी से इन परिवारों ने फैसला लिया है। जानकारी में यह बात सामने आई है कि नक्सलियों ने परिवार के युवा सदस्य रंजीत कुंजाम को रस्सी बांधकर जंगल तरफ ले जाकर गांव छोड़ने व खेती-बाड़ी नहीं करने की हिदायत दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात में 30- 35 हथियार बंद नक्सलियों ने रंजित कुंजाम के बड़े भाई को बंधक बनाकर जंगल ले गये। जंगल में मीटिंग कर गांव छोड़ने को कहा। उसके बाद खेती-बाड़ी नहीं करने की हिदायत दी। अल्टीमेटम के बाद कुंजाम परिवार सामानों के साथ जान बचाने के लिए गांव छोड़ दी। सूत्रों ने बताया कि दो परिवार के करीब 11 सदस्य गांव छोड़ कर चिकनपाल बसने के लिए निकल गये। परिजनों ने दो पिकअप में सामानों को लादकर गांव से जाने के लिए निकल गये। दंतेवाड़ा के नकुलनार के पास चिकनपाल में अस्थाई बसेरा बसायेंगे।

  • Related Posts

    CRIME; स्कूल में गंदा काम ,बच्चों को समय से पहले छुट्टी कर प्रभारी प्राचार्य और लेडी टीचर मनाते थे रंगरेलियां

    0 जेन जी आंदोलन का असर,जनसुनवाई में खुली पोल छिंदवाड़ा, दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखने में नजर आ रहा है…

    RAPE; नाबालिग बेटी से लगातार दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार, विवाहित बताकर कराया प्रसव, बुआ समेत 6 अरेस्ट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया.…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार