नवगठित जिलों में प्रशासन योजना के लिए 80 पदों की स्वीकृति;प्रतिनियुक्ति-संविदा से भरे जाएंगे

रायपुर, राज्य के नवगठित पांच जिलों सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं सारंगढ़ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशासन योजना के लिए पद सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से आदेश जारी किए गए हैं।

अवर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले में प्रशासन योजना जिला स्तर हेतु 16 पद के मान से पद सृजन की स्वीकृति दी गई हैं। इन पदों में जिला प्रशासन योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवगठित जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी या परियोजना अधिकारी, परियोजना अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी, लेखाधिकारी, लेखापाल या सहायक वर्ग 02, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अधीक्षक, शीघ्रलेखक, वाहन चालक और चौकीदार के  लिए 01-01 पद, भृत्य के लिए 02 पद तथा सहायक वर्ग 03 के 04 पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती संविदा/प्रतिनियुक्ति पर की जा सकेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ आरोप-पत्र पेश, 1.76 करोड़ रुपए की काली कमाई उजागर

     रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने करीब 1500 पन्नों का अभियोग-पत्र विशेष न्यायालय,…

    MUSEUM; विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम लोगों के लिए जनजातीय संग्रहालय बना प्रेरणा और ज्ञान का केन्द्र

    रायपुर, नवा रायपुर के आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार