नहीं जीतेगा, यही हमारा टारगेट है – आरसीबी

पाकिस्तान में एक “लूज टॉक शो” बड़ा मशहूर टी वी शो है। अनवर मसूद और मोइन अख्तर की जोड़ी  सामयिक विषयों में गंभीर व्यंग्यात्मक प्रहार करती है। लूज टॉक के एक शो में  किसी समय  लगातार हारने वाली  बांग्ला देश के खिलाड़ी के रूप में मोइन अख्तर को बैठाकर एक प्रश्न पूछते है कि आपकी टीम जीत क्यों नहीं पाती है? इसका उत्तर बांग्ला देश के खिलाड़ी बने मोइन अख्तर कहते है कि हमारी मर्जी है, नहीं जीतेगा, हमारा टारगेट है, नहीं  जीतेगा।

 इस एपिसोड में  बांग्ला देश के खिलाड़ी को  सुधार कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली को बैठा दिया गया है। कहने का मतलब ये है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू एक  तरह से आईपीएल में  वैसी ही टीम हो गई है  जैसी वेस्ट इंडीज टीम की स्थिति अंतराष्ट्रीय स्तर पर है। अब तो लोग ये भी कहने लगे है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम अच्छी  है जिसने कम से कम आईपीएल ट्रॉफी जीती है। स्मृति मांधना को ही पुरुष टीम का कप्तान बना देना चाहिए।

 सही मायने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरुवात ही खराब हुई थी ।2008 के शुरुवाती साल में 14में से 10मैच हार गई थी आरसीबी। 15साल से  ट्रॉफी के लिए तरसती टीम के लिए कप्तान कोहली भी सब कुछ करने के बाद भी  विनर प्लेटफार्म में खड़े न हो सके। कप्तानी बदली गई डुप्लेसिस भी आए लेकिन नतीजा वही के वही है। 

2008 से 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का प्रदर्शन

वर्ष – खेले – जीते – हारे

2008- 14-  04-     08

2009- 16-  09-    07

2010- 16-  08-    08

2011- 16-  10-    08

2012- 16-  08-    07

2013- 18-  08-    06

2014- 14-  05-    09

2015- 16-  08-    06

2016- 16-  09-    07

2017- 13-  03-    10

2018- 14-  06-    08

2019- 14-  05-    08

2020- 15-  06-    08

2022- 16-  09-    07

2023- 14-  07-    07

2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालत बहुत खराब है। अब तक खेले गए 6मैच में केवल एक मैच जीते है। बड़े स्कोर करने के बाद भी टीम धरासाई हो रही है। विजय माल्या की टीम का हाल विजय माल्या जैसी हो गई है। जैसे कप्तान बदलने पर कोई असर नहीं हुआ वैसे ही मालिक बदलने पर भी पनौती  छूट नहीं रही है। ज्ञात रहे विजय माल्या की जगह अमृत थॉमस नए मालिक बने है।इसका मतलब यही है कि नहीं जीतेगा, यही टारगेट है।

स्तंभकार-संजय दुबे

ReplyForwardAdd reaction
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर बने छत्तीसगढ़ के राजेश दवे, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव एवं रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को आगामी महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया…

    SL VS IND 1st Test; मानव सुथार के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेके, भारत ने 165 रन से जीता गॉल टेस्ट

     नईदिल्ली, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने 165 रन से जीत लिया है. इस जीत के साथ भारत ने…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….