पुलिस-मुखबिरी के शक में भाजपा नेता पूर्व उप सरपंच का घोंटा गला, भतीजों को पीटा

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मृतक का नाम रामजी दोदी है, जो जिले के एक नक्सल प्रभावित गांव के पूर्व उप सरपंच थे। मंगलवार देर रात माओवादियों ने गांव से ही इनका अपहरण कर लिया था। इनके साथ इनके 2 भतीजों को भी उठाकर ले गए थे।

गांव के जंगल में पहले तीनों की पिटाई की। फिर रामजी दोदी पर पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को भतीजों को सौंप कर जंगल की तरफ भाग निकले। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।

रामजी दोदी जिले के झारा गांव के रहने वाले थे। इस गांव में मंगलवार देर रात करीब 4 माओवादी पहुंचे थे। रामजी के बारे में पता लगाया वे नहीं मिले। इसी बीच वे अपने घर की तरफ आते दिखे। जिन्हें 4 वर्दीधारी नक्सली उठाकर अपने साथ जंगल ले गए। फिर कुछ माओवादी इनके घर पहुंचे और दो भतीजों मयाराम दोदी और मैनू राम का भी अपहरण कर लिया। तीनों की जंगल में बेरहमी से पिटाई की। फिर भतीजो के सामने ही रामजी का गला घोंट दिया।

20 से ज्यादा माओवादी थे मौजूद

वारदात के वक्त करीब 20 से ज्यादा माओवादियों वहां मौजूद थे। जिसके बाद सभी घने जंगल की तरफ भाग निकले। कुछ देर बाद दोनों भतीजे शव लेकर गांव पहुंचे। सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जवानों की एक टीम गांव पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। नारायणपुर के ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात नेलगुड़ा एरिया कमेटी के माओवादियों ने की है। नक्सलियों ने इलाके में पर्चे भी फेंके हैं। पुलिस इलाके की सर्चिंग कर रही है।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा