पूर्व विधायक ने 100 एकड़ जमीन पर किया कब्जा; MLA का आरोप- श्याम बिहारी जायसवाल ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी आदिवासियों की जमीनें

रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आरोपों की राजनीति शुरू हो गई है। मनेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने बीजेपी के पूर्व MLA श्याम बिहारी जायसवाल पर फर्जी दस्तावेज बनाकर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। विनय का कहना है कि पूर्व विधायक ने 100 एकड़ से भी ज्यादा की जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने मां और पत्नी के नाम से 10 एकड़ से ज्यादा की जमीन का फर्जी दस्तावेज देकर वन अधिकार पट्टा हासिल किया है।

विनय जायसवाल के मुताबिक इसकी शिकायत उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्र लिखकर की है और इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। दो अलग-अलग केस में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन घोटाले को अंजाम दिया गया है। पहले केस में उनकी पत्नी के प्रकरण में राशन कार्ड लगाया गया है, लेकिन मां के प्रकरण में पहचान के लिए राशन कार्ड न लगाकर धोखाधड़ी की गई है।

वन अधिकार पट्टा के अधिनियम के अनुसार व्यक्तिगत पट्टा परिवार के लिए जारी किया जाता है। एक ही परिवार के दो व्यक्तियों का पट्टा नहीं बन सकता है। वहीं इनके तीन पीढ़ियों के कब्जे का कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया है। अपना नाम छिपाने के लिए मां और पत्नी के नाम से वन अधिकार पट्टे का बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। नियम के मुताबिक 10 एकड़ से अधिक भू-स्वामित्व परिवार वन अधिकार पट्टा के लिए पात्रता नहीं रख सकता।

मेरे आरोपों को चुनाव से जोड़कर ना देखा जाए – विनय जायसवाल
बीते साढ़े चार साल से विनय जायसवाल इस क्षेत्र के विधायक रहे हैं और अब चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी श्याम बिहारी जायसवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए हैं, ऐसे में उनके इस खुलासे को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि विनय का कहना है कि उनके पास सारे तथ्य और प्रमाण हैं, जिसके आधार पर वे आरोप लगा रहे हैं, लिहाजा इसे चुनाव से जोड़कर देखा जाना सही नहीं है।

  • Related Posts

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    POLITICS; छत्तीसगढ में रोजाना 20 बेटियों समेत 54 महिलाएं लापता हो रही, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलायें एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन 34 महिलायें एवं 20 बेटियां गायब हो रही है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…