पैसों की खातिर दत्तक पुत्र ने बुजुर्ग मां की गला घोंटकर की हत्या, शव को मेडिकल कालेज में कर दिया था दान

रायपुर,  साढ़े तीन साल पहले पैसों की खातिर मां की हत्या करने वाले कलयुगी दत्तक पुत्र को कोर्ट ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और तीन वर्ष सश्रम कारावास के साथ ही क्रमश:एक हजार और पांच सौ रूपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को तीन माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

लोक अभियोजक मनोज वर्मा ने बताया कि हत्या का यह वारदात पुरानी बस्ती इलाके के प्रोफेसर कालोनी, परशुरामनगर गली नंबर दो स्थित घर में 25 फरवरी 2019 की रात में हुई थी। दरअसल जगदीश बोस ने दो मार्च 2019 को पुरानी बस्ती पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी 68 वर्षीय बड़ी बहन हेमप्रभा बोस की 25 फरवरी की रात को हुई मौत संदेहास्पद है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पाया कि मृतका काफी वृद्व और बीमार थी। उसका दत्तक पुत्र सुदीप बोस(28) साथ में रहता था और हमेश मारपीट करता था। संपत्ति पाने के लालच में आकर उसने मां हेमप्रभा की हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को रामकृष्ण केयर हास्पिटल फिर वहां से मेडिकल कालेज अस्पताल में ले जाकर दान कर दिया था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मारपीट करने के साथ सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में सख्त एवं बोथरे वस्तु से चोट आने की पुष्टि हुई।परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

पैसे न देने पर करता था पिटाई

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी दत्तक पुत्र सुदीप बोस पैसों की मांग करता था। मना करने पर हेमप्रभा बोस की पिटाई करता था। घटना दिनांक की रात को पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान ही उसने गला दबाकर हेमप्रभा की हत्या कर दी थी और बिना किसी रिश्तेदारों को बताए मां को बीमार होना बताकर एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गया,जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।चूंकि हेमप्रभा ने पहले ही मौत के बाद शव दान देने घोषणा पत्र भरा था, इसका फायदा उठाकर आरोपी बेटे ने शव को मेडिकल कालेज को दान कर दिया था।

  • Related Posts

    CRIME; एकाएक करोड़पति बने भिलाई के पार्षद परिवार की खुली पोल, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    दुर्ग, नगर निगम भिलाई की पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेशचंद सिंह राजपूत और पुत्र मानवचंद सिंह के खिलाफ उतई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न…

    ED; भारतमाला मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    रायपुर, ईडी ने भारतमाला परियोजना घोटाले में 12.78 करोड़ रुपए की 62 चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया। इसमें 8.09 करोड़ की जमीन और 4.69 करोड़ रुपए के शेयर एवं म्यूचुअल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र