बहस के बीच सीएम बघेल बोले- भाजपा को इंडिया नाम से तकलीफ

रायपुर, जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने को लेकर देश में तगड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं भारत और इंडिया को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत और इंडिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि “हमें राष्ट्रपति से निमंत्रण पत्र मिला है और अब तक हमें ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ से निमंत्रण पत्र मिलता था, लेकिन अब ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ नाम से निमंत्रण पत्र आया है। ‘इनको इंडिया शब्द से इतनी तकलीफ है। संविधान में शुरुआत ही इंडिया से होती है। इस देश को भारत कहा जाता है, भारतवर्ष भी कहा जाता है। पंडित जी जब पढ़ते है तो जम्मू द्विपे, भारत खंडे कहते हैं। इंडिया भी कहते हैं। कितने नामों से देश को जाना जाता है और अब आपको नाम से परहेज है।’ उन्होंने कहा, आज इंडिया संघ का गठबंधन बना है, वो इंडिया हो गया तो उससे परहेज हो गया है। कल के दिन कोई संगठन बने उसका नाम भारत हो तो क्या वह भी बदलेंगे?

‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ पर राजनीति

जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर ‘प्रेसिडेंट आफ इंडिया’ के स्थान पर ‘प्रेसिडेंट आफ भारत’ लिखे जाने पर सबसे पहले कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई तो अन्य विपक्षी दल भी यह कहते हुए हमलावर हो गए कि भाजपा विपक्षी गठबंधन के नाम आइएनडीआइए (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) से डर गई है। बल्कि यह भी कहा कि सरकार देश का नाम बदलने जा रही है।

वहीं, भाजपा ने सवाल किया कि कांग्रेस को देश के सम्मान से जुड़े हर विषय पर आपत्ति क्यों है? भारत के संबोधन से विपक्षी दलों को परेशानी क्यों हो रही है। मूल नाम तो भारत ही था। नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य अतिथि आ रहे हैं। उनके लिए रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र राष्ट्रपति भवन की ओर से भेजा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……