बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला;पहले हॉस्पिटल में पीटा, फिर घर में घुसकर चलाए लात-घूंसे

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला है। बताया जा रहा है कि, युवती मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ थी। शनिवार की देर रात उसका प्रेमी वहां पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, वहां मामला शांत हुआ और युवती अपने घर गई चली गई। फिर युवक जबरदस्ती उसके घर में घुसा और जमकर लात-घूंसे चलाए। वारदात के बाद भाग निकला। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम पूनम मिश्रा है। जगदलपुर में ही एक किराए के मकान में रहती थी। सोमवार की रात यह मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी कर रही थी। उसी दौरान उसका प्रेमी भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी देर तक बहस हुई। जिसके बाद युवक ने पूनम की पिटाई कर दी।

वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत करवाया। फिर पूनम अपने घर चली गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि, रात करीब 1 बजे बॉयफ्रेंड जबरदस्ती उसके घर में घुस गया था। वहां भी उसने पूनम की बेरहमी से पिटाई की। जब युवती बेहोश होकर नीचे गिरी तो युवक मौके से फरार हो गया। शोरगुल की आवाज सुनकर मकान मालकिन कमरे में पहुंची। जहां उसने युवती को बेहोशी की हालत में देखा। फिर आसपास के लोगों को बुलाई।

फिर उसे अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी परपा पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    RAID; अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में बुर्ला हास्पीटल के दो अफसर गिरफ्तार

    संबलपुर,ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) के दो अधिकारियों को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’