बोडला तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण; बेवजह खाते में रखा पैसा, जांच के निर्देश,पटवारी को नोटिस

दुर्ग, संभागायुक्त, दुर्ग संभाग महादेव कावरे ने कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड के तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में कुल 78 न्यायालयीन प्रकरण एवं 24 दाण्डिक प्रकरण लंबित पाए गए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए अनुविभागीय अधिकारी बोडला को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार न्यायालय तहसीलदार में कुल 251 प्रकरण लंबित पाए गए जिनमें एक वर्ष से अधिक समय के कुल 67 लंबित प्रकरण पाए जाने पर संभागायुक्त श्री कावरे ने तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को लंबित प्रकरणों में त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कर्मचारी के विभागीय जांच के दिए निर्देश, पंजी को करे नियमित अद्यतन एवं वसूली की करें नियमित कार्यवाही

  संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा नाजिर शाखा, डब्ल्यू बी एन शाखा, कानूनगो शाखा के निरीक्षण के दौरान संधारित किए जाने वाले विभिन्न पंजीयो का अवलोकन किया, जिस दौरान उन्होने न्यायालय तहसीलदार में संधारित आदेशिका पंजी निर्धारित प्रारूप में संधारित किए जाने के निर्देश दिए एवं अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय में 300 निर्णित प्रकरण व तहसीलदार न्यायालय में 70 निर्णित प्रकरणों को शीघ्र रिकार्ड रूम में जमा करने के निर्देश दिए साथ ही अर्थदण्ड वसूली के लिए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में कुल 27500 रूपए वसूली शेष पाया गया एवं तहसीलदार कार्यालय में 9000 रूपए लंबित वसूली हेतु तत्काल वसूली की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

कार्यालय तहसीलदार में विभिन्न मदों में एक करोड़ 48 लाख की राशि विगत वर्षों से उपयोग नही किए जाने पर संबंधित लिपिक सुंदर सिंह मरकाम के विभागीय जॉंच हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही तहसीलदार बोडला को एक माह के अंदर अनावश्यक रूप से खाते में रखी गई राशि का स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए गए। कावरे ने विभिन्न पटवारियों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का भी अवलोकन किया। लोक सेवा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों की नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखने के निर्देश भी दिए।
    पटवारी कार्यालय का भी किया निरीक्षण –
 
संभागायुक्त श्री कावरे ने बोडला तहसील के पटवारी कार्यालय हरिनछपरा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खसरा पांचसाला, नक्शा की अवलोकन किया एवं कार्यालय में अतिक्रमण पंजी एवं अन्य पंजी अद्यतन नही पाए जाने पर संबंधित पटवारी रामकुमार ध्रुव को नोटिस जारी किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया।

  • Related Posts

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    SUSPEND; प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई

    महासमुंद,  सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि के नुकसान के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व