भारत जोड़ो यात्रा का एक साल; छत्‍तीसगढ़ के 33 जिलाें में यात्रा निकालेगी कांग्रेस, मंत्रियों-विधायकों को मिली जिम्मेदारी

रायपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर पार्टी प्रदेशभर में पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है। सात सितंबर को प्रदेश के सभी 33 जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदयात्रा करेंगे। पार्टी ने पदयात्रा की जिम्मेदारी मंत्रियों और विधायकों को भी सौंपी है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राहुल गांधी के पदयात्रा के संदेश को लेकर गांव से शहर तक मतदाताओं तक पहुंचेगी।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैंदू ने बताया कि पदयात्रा के लिए हर जिले में संयोजन बनाया गया है। इसमें मंत्री, सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर की पदयात्रा में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत जांजगीर-चांपा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा की पदयात्रा में शामिल होंगे।

चुनाव को देखते हुए संगठन ने नेताओं को उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में पदयात्रा का संयोजक बनाया है। मंत्री उमेश पटेल को रायगढ़, ताम्रध्वज साहू को दुर्ग, अनिला भेडिया को बालोद, रविंद्र चौबे को बेमेतरा, जयसिंह अग्रवाल कोरबा, अमरजीत भगत सूरजपुर, मोहम्मद अकबर कवर्धा, कवासी लखमा सुकमा, मोहन मरकाम कोंडागांव में पदयात्रा करेंगे।

सांसद ज्योत्सना महंत गौरेला-पेंड्रा, राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम जगदलपुर, रंजीत रंजन महासमुंद, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय कांकेर, मंत्री शिव डहरिया बिलासपुर में पदयात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो थीम पर पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा हर विधानसभा में जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……