भेंट-मुलाकात के पहले कलेक्टर ने राजधानी में निर्माणाधीन सडक एवं टाटीबंध ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण कर जताई नाराजगी

रायपुर , मुख्यमंत्री की भेंट -मुलाकात के पहले कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज राजधानी रायपुर में नगर निगम रायपुर द्वारा जारी टेंडर पर सड़क निर्माण के चल रहे कार्यों एवं टाटीबंध चौक के निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने फ्लाईओवर का काम जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में विलंब होने पर नाराजगी जाहिर की।

कलेक्टर ने  टाटीबंध चौक में वर्तमान में हो रही यातायात की समस्या को दूर करने के उपाय, ब्रिज निर्माण उपरांत की यातायात सुगमता के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने कहा।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल हटाने के काम का  सतत अवलोकन करने, ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने तथा जाम की स्थिति ना लगने देने, कोई दुर्घटना ना हो उसके सुरक्षा के उपाय करने, ब्रिज के ऊपर लोड टेस्टिंग प्रारंभ करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया ।इस अवसर पर सीएसईबी , निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि ,एनएचएआई, ट्रैफिक, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों, ठेकेदारों एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर  नरेंद्र भुरे ने आज यहां राजधानी रायपुर में नगर निगम रायपुर द्वारा जारी टेंडर पर सड़क निर्माण के चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान  आज कटोरा तालाब, पंडरी सहित कई स्थलों में पहुंचे। कलेक्टर डॉ भुरे ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सड़क निर्माण में प्रयुक्त किए जा रहे डामर के तापमान ,उसकी मात्रा, निर्माण कार्य में प्रगति आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें तथा शत-प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान लोगों के आवागमन में असुविधा ना हो। यदि निर्माणाधीन स्थल में कोई दिक्कत आए तो तत्काल समस्या का निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होनी चाहिए।

  • Related Posts

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाए…

    POLLUTION; 15 दिनों में 15 उद्योगों की बिजली कटी, उत्पादन बंद ,9.22 लाख की क्षतिपूर्ति की वसूली

    0 उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार