मां की लाश के पास सो रहा था बेटा; पास में ही पिता की लाश फांसी पर लटकी मिली

बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत शिकारपुर गांव में पति-पत्नी की लाश घर पर मिली है। महिला की लाश के पास ही उसका बेटा रात भर सोया रहा। वहीं, उसके पिता की लाश कमरे में ही फांसी पर लटकी मिली है। सुबह जागने पर उसे घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लिया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रात में विवाद हुआ था। शव के पीएम से दोनों के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

पेंड्रा क्षेत्र के शिकारपुर गांव में रहने वाले मोहिंदर रजक शासकीय छात्रावास में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी थे। छात्रावास में ही उनकी पत्नी प्रिती भी काम करती थी। दोनों अपने सात साल के बेटे के साथ रहते थे। बगल में ही मोहिंदर के बड़े भाई का परिवार रहता है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात मोहिंदर और प्रिती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

इस दौरान मोहिंदर ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मां और पिता के झगड़े के कारण उनके बेटे की नींद खुल गई। उसे जागता देख मोहिंदर ने डांट लगाकर सोने के लिए कहा। इस पर बालक सो गया था। सुबह जागने के बाद उसने अपनी मां को उठाने का प्रयास किया। उसने कमरे में ही अपने पिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकते देखा।

घबराकर उसने अपने बड़े पिता को इसकी जानकारी दी। मोहिंदर के शव को फांसी पर लटकते देख आसपास के लोगों ने पेंड्रा पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि विवाद के दौरान मोहिंदर ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या की है। पीएम से दोनों के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…