मुख्य सचिव से लेकर आधा दर्जन आईएएस अफसर न्यायालयीन अवमानना के घेरे में

बिलासपुर,  हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी शासन स्तर पर अमल करने में विभागीय अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। इसके चलते कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी सहित आधा दर्जन आइएएस अफसर को अवमानना नोटिस जारी किया है। नाराज कोर्ट ने शासन को नोटिस जारी कर व्यवस्था दुरुस्त करने निर्देश भी जारी किया है।आइएएस के अलावा विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख को भी कोर्ट ने अवमानना मामले में नोटिस जारी किया है।

हाई कोर्ट के निर्देश का समय पर पालन ना करने के कारण याचिकाकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाई कोर्ट के न्यायदान की प्रक्रिया में यह लापरवाही रोड़ा अटकाने का काम कर रही है। इससे याचिकाकर्ताओं को चौतरफा नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में ही सही आदेश के परिपालन को लेकर हाई कोर्ट में दोबारा याचिका दायर करना पड़ रहा है। दोबारा याचिका दायर करने में वकीलों को फीस से लेकर अन्य सारी औपचारिकताओं को नए सिरे से पूरा करना पड़ता है। समय के साथ ही आर्थिक भार पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर लंबित मामलों की संख्या पर नजर डालें तो जुलाईमहीने में न्यायालयीन अवमानन के एक हजार 775 मामले लंबित है। कुल लंबित मामलों की संख्या 92 हजार 478 है। न्यायालयीन अवमानना के घेरे में आइएएस से लेकर राज्य शासन द्वारा अलग-अलग विभागों के लिए नियुक्त किए गए ओआईसी से लेकर विभाग प्रमुख भी शामिल हैं।

सेवानिवृति के बाद भी विभागीय जांच को स्थगित ना करने के आरोप में डा अरुण सिंह रात्रे ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने मामले का निराकरण का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद याचिकाकर्ता को दोबारा नोटिस जारी किया गया। याचिकाकर्ता ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव आईएएस सिद्धार्थ काेमल परदेशी व संचालक स्वास्थ्य सेवाएं आइएएस जेपी मौर्य के खिलाफ न्यायालयीन आदेश की अवहेलना को लेकर याचिका दायर की है। कोर्ट ने दोनों आईएएस को अवमानना नोटिस जारी किया है।

इधर बेसहारा मवेशियों को नेशनल व स्टेट हाइवे से हटाकर गोठानो में सुरक्षित रखने के लिए हाई कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश जारी किया है। इसके लिए नौ सितबंर को मुख्य सचिव को शपथ पत्र के साथ डिवीजन बेंच के समक्ष उपस्थित होना होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार