मुख्यमंत्री की 2200 से ज्यादा घोषणाएं पूर्ण; 448 आत्मानंद स्कूल भी खुले

रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्त और जिले के कलेक्टरों से कहा है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में समुचित प्रयास किए जाए। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों को स्टार्टअप रोजगार हेतु ऋण एवं इक्विटी सहायता तथा उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए समन्वित कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए।
मुख्य सचिव श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी संभाग आयुक्त और कलेक्टरों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम एवं जिलों के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर की गई घोषणाओं में करीब 2200 से ज्यादा घोषणा पूर्ण कर ली गई है। शेष रही घोषणाओं को पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। मुख्य सचिव ने जिलेवार शासन की अति महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि स्कूल जतन योजना के अंतर्गत विभिन्न शालाओं में निर्माण, मरम्मत के अति आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए करीब 448 आत्मानंद स्कूल बनाए जा रहे हैं, इन स्कूलों में शैक्षणिक पदों पर पदस्थापना की प्रक्रिया जारी है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश का कार्य निरंतर जारी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग और आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में छात्रवृत्ति के लिए जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं बैंक खातों से आधार लिंकिंग का कार्य किया जा रहा हैं।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा