मैनेजर कर रहा कबाड़ का काम; 16 फर्मों को दी रकम

रायपुर, चर्चित इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपित बैंक का मैनेजर वर्तमान किसी के अंडर में कबाड़ खरीदी-बिक्री करने का काम कर रहा है। उसके पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि संपत्ति के नाम पर एक मकान था, वह भी कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से बैंक में बंधक है। आज पुलिस अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाई है। जांच में यह भी सामने आया है कि 16 फर्मों को पैसे दिए गए थे। छह से सात अब भी चल रही हैं। उनके मालिकों को पुलिस बुलाएगी। 54 करोड़ का घोटाला हुआ था। 2006 में बैंक बंद होने के बावजूद बोगस एफडीआर करवा कर तीन करोड़ 40 लाख रुपये दिया गया।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक में 25 हजार खाता धारक थे, जिन लोगों ने अपनी कमाई जमा की थी। बैंक में ज्यादातर खाता धारक मध्यम वर्ग अथवा निम्न आय वर्ग वाले लोगों के थे। उन्हीं मध्यम व गरीब आय वर्ग वाले लोगों की जमा पूंजी में इंदिरा प्रियदर्शनी सहाकारी समीति से जुड़े लोगों ने घोटाला किया है।मामले की पड़ताल में पुलिस को जानकारी मिली है कि बैंक में जिनके एक लाख रुपये से कम की रकम जमा थी, बीमा कंपनी ने उन्हें रकम वापस लौटाई है। 

ये हैं 16 फर्म :

– अमन अल्यूमिनियम प्रा.लि।

– अमानत विनियम।

– जीएसआर फिनवेस्ट।

– हाईलैंड फाइनेंस।

– रेज एंड एरोज फाइनेंस।

– विंटर कामर्शियल प्रा.लि।

– स्नेहा फिनवेस्ट।

– सुनंदा विनयम।

– उपकार मचेंट।

– रसना कामर्शियल।

– एसएम सिक्योरिटी।

– एसएम फाइनेंस।

– रसना व्यापार प्रा.लि।

– तिरूवा जी विनियम प्रा.लि।

– सागर फाइनेंस।

– कुशल एसोसिएट्स।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा