मोतिहारी में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत;बिना पोस्टमॉर्टम के 7 शवों का अंतिम संस्कार

पटना, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से 16 लोगों की मौत हो गई। कई की हालत गंभीर है। सभी का मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले के 6 गांवों के लोगों ने अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को शराब पी थी। रात से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। अगले दिन एक-एक कर मौत होनी शुरू हो गई। शनिवार तक 16 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में जांच करने के लिए पटना से एक स्पेशल टीम मोतिहारी जा रही है। इसमें 5 पुलिस अफसर शामिल हैं। इनमें 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर हैं। वहीं जिले के DM-SP का कहना है कि डायरिया-फूड पॉइजनिंग से मौतें हुई हैं। इस घटना पर CM नीतीश कुमार ने कहा- घटना दुखद है। लोगों को गलत काम नहीं करना चाहिए। बार-बार बताया जाता है।

गेहूं काटने बुलाया था, फिर सभी ने शराब पी
शराब पार्टी में शामिल विनोद पासवान ने बताया कि जाटा राम ने हम सभी को गेहूं काटने के लिए बालगंगा बुलाया था। वहां काम करने के बाद सभी ने एकसाथ शराब पी, फिर वहां से घर गए। जैसे-जैसे रात बीती, सभी की हालत बिगड़ने लगी। जाटा राम, ध्रूप पासवान, अशोक पासवान और छोटू की मौत हो गई।

शुक्रवार शाम से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ
मौतें शुक्रवार को शुरू हुईं। शाम तक 8 लोगों की जान चली गई। शनिवार सुबह यह आंकड़ा बढ़ कर 16 हो गया। परिवार वालों ने 7 शवों का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमॉर्टम के ही कर दिया।

शराब तस्कर और उसके बेटे की मौत
मठ लोहियार में पिता और बेटे की 4 घंटे के अंदर मौत हो गई। पहले नवल दास की मौत हुई, उसके बाद बेटे परमेंद्र दास की। परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। नवल की बहू की स्थिति नाजुक है। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसे डायरिया हुआ है। इसी से प्रशासन परिवार में सभी को डायरिया होने की बात कह रहा है।

  • Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार