RAILWAY; रायपुर रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट, मिलेगा खानपान एवं खरीदारी का अनुभव

रायपुर, यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर बेहतर, स्वच्छ, सुविधाजनक एवं उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अब प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक वातावरण के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड के गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकेंगे। रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट के स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया ई-नीलामी एवं प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से पूरी की गई है।

  प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट शुरू होने के बाद यात्रियों को सामान्य कैटरिंग स्टॉल के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थों के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इन आउटलेट्स पर स्नैक्स, पेय पदार्थ एवं अन्य लोकप्रिय खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित ब्रांड द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को विशेष रूप से सुबह एवं देर रात के समय भी खानपान की सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

रायपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की आवश्यकता एवं सुविधा के अनुरूप विभिन्न प्रकार की कैटरिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें—
1. चाय स्टॉल – चाय, बिस्किट एवं नाश्ते की सुविधा।
2. मिल्क बार – दुग्ध एवं दुग्ध से बने उत्पाद।
3. जूस बार – जूस एवं ताजे फलों से संबंधित उत्पाद।
4. प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट – प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थ ।

               

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; भाटापारा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 192 मामलों से 1,02,780 रुपए जुर्माना

    रायपुर , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान दिनांक…

    STAND; रायपुर स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था बदलाव, आरक्षण केंद्र के पास नहीं, एक्सप्रेस-वे के पास रखे जाएंगे वाहन…

    0 वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क तय रायपुर, रायपुर रेलवे स्टेशन के शहर साइड में चल रहे स्टेशन पुनर्विकास एवं निर्माण कार्यों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर