रेखा पर क्यों नहीं लिखें !…….

कल रात एक शुभचिंतक का  फोन आया। स्वर  में तल्खी था।” अमिताभ बच्चन पर  कलम चला दिए लेकिन लेडी अमिताभ पर क्यों नहीं चलाए,10अक्टूबर को रेखा का जन्मदिन था” मुझे स्वीकारना पड़ा कि भूल हो गई। 

किसी के जन्मदिन बीत जाने के बाद व्यक्ति की अहमियत कम नहीं हो जाती है।रेखा, एक लकीर है जो शुरुवाती दौर में मोटी,भद्दी, और सांवली से भी गहरे रंग की थी, अभिनयविहीन, दक्षिण की होने के नाते हिंदी बंटाधार। वक्त के साथ रेखा महीन हुई,छरहरी हुई और कृत्रिम रंग,परिधान और आभूषणों के  साथ साथ अभिनय की बारीकी समझी ,हिंदी सीखी। इस प्रक्रिया में सात साल लग गए  “सावन भादो” से लेकर “घर” की ये दूरी तय करते करते।  इस मध्यांतर में रेखा के पास तब के आम भारतीय पुरुषो के लिए पसंदगी का  मांसल  सौंदर्य भर था जिसका रेखा ने जम कर उपयोग किया। 

  गुलजार की फिल्म”घर” रेखा के जीवन में ट्रांसफॉर्मेशन  का पहला पड़ाव बना जहां से रेखा ने अपने को बढ़ाना शुरू किया।अंग प्रदर्शन से परहेज किया और संवेदनशील अभिनय की पंक्तियां बनाना शुरू की।  अमिताभ बच्चन का साथ उन्हें कही न कही संबल प्रदान किया। आगे की कहानी यही रही कि वे सिलसिला, उमरावजान, खून भरी मांग,कलयुग, उत्सव,अगर तुम न होते,जैसी फिल्मों में नए रूप में दिखी।

ऐसा माना जाता है कि एक  उम्र के 35वे पड़ाव  तक नायिका  आम दर्शकों की पसंदगी से बाहर होने लगती है तब चरित्र भूमिका का विकल्प ही शेष बचता है। इसके अलावा नई नायिकाओं के विकल्प से निर्माता निर्देशक ताजगी परोसते हैं ।रेखा भी इसी दौर में आई लेकिन उन्होंने नई रेखा बनाई जिसकी मिसाले दी जाती है।

साधारण से असाधारण कैसे बने? इस बात को सीखना हो तो रेखा उदाहरण है।उम्र के69वें पड़ाव में अब वे कृत्रिम जीवन जी रही है ।झुर्रियां जो इस उम्र में पसरती है उनकी सर्जरी से वे भले ही जवान दिखने की कोशिश में है लेकिन उम्र देवानंद को नहीं छोड़ी तो बाकी सब बेमानी है।दर्शक  रेखा को याद रखेंगे ये गारंटी है।

स्तंभकार- संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    जवान दिखने का शौक  व्यक्तियों में कोई नई बात नहीं है। जवान होने के संदर्भ अलग अलग हो सकते है। कोई पुरुषार्थ को जवानी का मापदंड मानता है तो कोई…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……