विधानसभा चुनाव; कांग्रेस हर विधानसभा में दो अक्टूबर को निकालेगी भरोसा यात्रा

रायपुर, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को छह कमेटियों की मैराथन बैठक हुई। करीब आठ घंटे तक चली बैठक में तय किया गया कि सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सभी बड़े स्थानीय नेता अपने-अपने क्षेत्र में शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभावार जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

खरगे, राहुल और प्रियंका का दौरा प्रस्तावित

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का छत्तीसगढ़ दौरा भी प्रस्तावित किया गया है। राहुल 25 सितंबर को बिलासपुर के तखतपुर में चुनावी सभा करेंगे। इस दौरान वे सीएम आवास योजना के तहत सात लाख आवासों से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे।

प्रियंका गांधी चार अक्टूबर को कांकेर में शामिल होंगी

इसके लिए राज्य सरकार ने एक हजार करोड़ का बजट आवंटित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा 28 सितंबर को बलौदाबाजार में प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी चार अक्टूबर को कांकेर में आयोजित पंचायती राज नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इस दिन कांकेर मेडिकल कालेज का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    POLITICS; कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन,यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी ताकत

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..