विधानसभा चुनाव; पहले चरण के20 सीटों के निर्वाचन के लिए 294 अभ्यर्थियों ने भरे 455 नामांकन पत्र

0 नामांकन के अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 अक्टूबर को 

रायपुर,, छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण में निर्वाचन के लिए कुल 294 अभ्यर्थियों ने 455 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे।  

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में 33, कवर्धा में 29, पंडरिया में 20, भानुप्रतापपुर में 15, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 14-14, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और अंतागढ़ में 12-12, खैरागढ़ और कोण्डागांव में 11-11, बीजापुर और कोण्टा में 10-10, चित्रकोट में 9, नारायणपुर और खुज्जी में 8-8, कांकेर और केशकाल में 7-7, बस्तर और मोहला-मानपुर में 6-6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। 

प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, मोहला-मानपुर -अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा। प्रथम चरण के 20 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 40 लाख 78 हजार 681 है, जिसमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष, 20 लाख 84 हजार 675 महिलाएं तथा 69 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 5 हजार 304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल, कांकेर, भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला-मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RDA; अब पिरदा-तुलसी में आरडीए की नई टाउनशिप, 879 भू-स्वामियों को 40 प्रतिशत विकसित जमीन

    रायपुर, कमल विहार योजना के दौरान आई वित्तीय अड़चनों और कर्ज के संकट से सफलतापूर्वक उबरने के बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। नवा…

    ELECTRICITY; अब अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह मड़वा से सीधे रोशन होगी राजधानी रायपुर, उरला, सिलतरा एवं मेटल पार्क के औद्योगिक क्षेत्रों को भी मिलेगा लाभ

    0 राजधानी के सप्लाई ग्रिड से भी जोड़ा गया मड़वा संयंत्र, 400 के.वी. रायता उपकेंद्र से दलदलसिवनी तक 220 के.वी. अति उच्च दाब डबल सर्किट लाइन हुई चालू रायपुर, छत्तीसगढ़…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार