शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पहले अध्यक्ष बने डॉ.शाहिद अली; प्रो. बोधनकर महासचिव नियुक्त

रायपुर, छत्तीसगढ़ में शासकीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए बेहतर अकादमिक एवं शोध का वातावरण बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं और उसके समाधान हेतु छत्तीसगढ़ शासकीय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का गठन हुआ। राज्य के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शिक्षकों की रायपुर में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शिक्षकों की कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शाहिद अली पहले अध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निनाद बोधनकर महासचिव नियुक्त किए गए हैं। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष प्रो. एस. के.नेमा (शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर ) सहसचिव डॉ आनंद कुमार (संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ) तथा कोषाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह प्रजापति (पं.सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय ) के अलावा कार्यकारिणी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से प्रो.अशोक प्रधान‌ एवं प्रो.बलवंत ठाकुर, संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा से डॉ. हरिशंकर प्रसाद टोंडे, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर से डॉ पोले मनोनीत किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के लगभग 23 वर्षों बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को उनका प्रतिनिधित्व मिलेगा। संघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने बताया कि राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को उनके अधिकारों और अवसरों के लिए बेहतर दिशा में प्रयास किया जाएगा। राज्य के विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की शैक्षणिक गुणवत्ता और नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षकों के विकास में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जिससे राज्य में शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को रेखांकित किया जा सकेगा। अध्यक्ष डॉ अली ने संघ के पदाधिकारियों की ओर से सभी लोगों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’