शेयर बाजार में पैसा लगाने कारोबारी से 77 लाख की ठगी; दोगुना रकम कमाने का दिया झांसा

 रायपुर, शेयर बाजार मैक्स और इक्वीटी में पैसा लगाने के नाम पर कारोबारी से 77 लाख 23 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपित के लिखाफ धाेखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा थाने में अविनाश कैपिटल होम्स सड्डू निवासी अतुल बसंल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी के अनुसार अज्ञात फोन धारक ने बातचीत में शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में रकम ली गई। हालांकि भरोसा जीतने के लिए कई बार रकम वापस भी आई। इसके बाद दोगुना और तीन गुना कमाने का झांसा दिया। प्रार्थी ने फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किश्त में कुल 77 लाख 23 हजार रुपये जमा कर दिया। इसके बाद न कारोबारी को पैसे मिलने बंद हो गए। प्रार्थी ने आरोपित को फोन भी किया, कई बार तो वह बहाने करता रहा इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया।

चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली का गिरोह कर रहा ठगी

पुलिस अफसरों ने बताया कि शेयर मार्केट के नाम पर चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली का गिरोह ठगी कर रहा है। शेयर मार्केट और क्रिप्टो में निवेश का झांसा दे रहे है। उन्होंने होटल में बुलाकर प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है। लोग झांसे में आकर जीवनभर की कमाई जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बेंगलुरु, चेन्नई गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद इस बात का राजफाश हुआ। पुलिस को शक है कि विधानसभा ठगी में यही गिरोह शामिल हो सकता हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……