संजय रहेजा प्रदेश अध्यक्ष बने;क्रेडाई की नई कार्यकरिणी का गठन

रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रेडाई का रोटेशन में हर दो साल के लिए कार्यकारिणी का गठन होता है। इस बार भी सर्वसम्मति से वर्ष 2023 अप्रैल से लेकर वर्ष 2025 मार्च तक के लिए नई कार्यकारिणी बनी है, जिसमें संजय रहेजा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पंकज लाहोटी-सचिव, शशांक खेतान व आयुष मोदी-उपाध्यक्ष, शशांक अग्रवाल व ऋभुराज अग्रवाल – संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष ऋत्विक नत्थानी बने हैं। इसके साथ विस्तारित कार्यकारिणी में अन्य सदस्योंं का मनोनयन किया गया है।

क्रेडाई बिल्डर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की एक विश्वसनीय संगठन हैं। पूरे प्रदेश भर में करीब 200 मेंबर्स हैं। क्रेडाई के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय रहेजा ने कहा कि सामूहिक टीम नेटवर्क पर क्रेडाई ने हमेशा काम किया है। पुराने अनुभवी मेंबर्स व नए युवा मेंबर्स के साथ मिलकर वे क्रेडाई के काम को और आगे बढ़ायेंगे। कुछ नया करने की भी चाहत हैं, जिसे वर्तमान कार्यकाल में मिलकर पूरा करेंगे। निवृतमान अध्यक्ष मृणाल गोलछा ने सभी क्रेडाई मेंबर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्रेडाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी-

संजय रहेजा – अध्यक्ष, पंकज लाहोटी – सचिव, शशांक खेतान व आयुष मोदी – उपाध्यक्ष, शशांक अग्रवाल व ऋभुराज अग्रवाल – संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष – ऋत्विक नत्थानी।

कंज्यूमर ग्रीवेन सेल – आनंद सिंघानिया व जी.एस.राजपाल।

लीगल कमेटी – विजय नत्थानी, रवि फतनानी व निखिल धगट।

टेक्सेशन कमेटी – शैलेष वर्मा व विवेक बेगानी।

मीडिया सीएसआर व इवेंट प्रभार-राकेश पांडे, संतोष लोहाना, प्रतीक केवलानी, ऋषभ कटारिया, शशांक अग्रवाल, सुनील चंद्राकर।

रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रभार – प्रसन्न नीले, हर्ष कोटडिय़ा, अदीद सूर्या।

यूथ विंग स्टेट कोआर्डिनेटर – सुमीत बरडिय़ा, स्टेट सेक्रेटरी – नवनीत अग्रवाल, ज्वाइन सेक्रेटरी – ज्योतिरादित्य वर्मा।

वूमेन विंग- स्टेट कन्वेनर संजना बघेल।

सिटी प्रेसीडेंट – बिलासपुर – सोहेल हक, जगदलपुर – मनीष सोमानी, भिलाई-दुर्ग – राधे गोविंद, राजनांदगांव – विनोद बोहरा।

  • Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’