सिकल सेल के बढ़ते रोगियों की रोकथाम के लिए संयुक्त शोध पर जोर

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इस रोग की समय पर पहचान और रोकथाम पर जोर दिया गया। एम्स में प्रति सप्ताह औसतन 15 नए रोगी सिकल सेल रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। अब तक 1200 रोगियों की पहचान कर उनका उपचार किया जा रहा है।

जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक आयुवर्ग में सिकल सेल एनीमिया के रोगी मिल रहे हैं। इसमें प्रमुख रूप से अत्याधिक कमजोरी, थकावट और सूजन के कारण रोगी की सामान्य जीवन शैली प्रभावित होती हैं। उन्होंने बताया कि एम्स में विभिन्न विभागों के समन्वय से सिकल सेल की रोकथाम के लिए विभिन्न शोध परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

डॉ. प्रीतम वासनिक ने बताया कि विशेष क्लिनिक के माध्यम से सामान्य चिकित्सा और बाल रोग विभाग में सिकल सेल रोगियों को उपचार प्रदान किया जा रहा है। अब तक सामान्य चिकित्सा में 700 और बाल रोग विभाग में 500 रोगी पंजीकृत हो चुके हैं। प्रति सप्ताह गुरुवार को आयोजित होने वाले विशेष क्लिनिक में औसतन 15 नए रोगी पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष पंफलेट का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में अधिष्ठाता प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ. संकल्प शर्मा, डॉ. तुषार जगझापे सहित सामान्य चिकित्सा, बायोकैमेस्ट्री, ब्लड बैंक और बाल रोग विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोजित विशेष रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

  • Related Posts

    AIIMS; दुर्लभ इच्थियोसिस हाइस्ट्रीक्स से पीड़ित 14 वर्षीय बच्ची की एम्स रायपुर में बहु-विषयक उपचार

    0 त्वचा रोग विभाग के नेतृत्व में बाल रोग, जेनेटिक्स, पोषण और सामाजिक सेवा विशेषज्ञों की संयुक्त देखरेख में उपचार रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में दुर्लभ जन्मजात…

    ME; इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

    रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार