‘सिद्धू मूसेवाला का 295 बजाओ’, अमेरिका में देसी ट्रक ड्राइवर से राहुल गांधी की फरमाइश, कमाई जानकर हुए हैरान

नई दिल्ली. अमेरिका की यात्रा से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर ट्रक में सवारी को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क तक एक ट्रक की सवारी की. इस दौरान राहुल गांधी और भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर तलजिंदर सिंह के बीच हुई बातचीत का वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्विटर और यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. इस बातचीत में तलजिंदर ने अमेरिका में काम करने के बाद के अनुभवों के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे यह भारत में ट्रक चलाने से अलग है.

राहुल गांधी इस ट्रक के अंदर मौजूद सुविधाओं से खासे प्रभावित दिखे, लेकिन जब उन्होंने तलजिंदर की कमाई सुनाई तो वह हैरान रह गए. इस वीडियो में राहुल गांधी एक जगह कहते हैं, ‘इस ट्रक को देखकर लगता है कि यह ड्राइवर के आराम को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जबकि भारत में ऐसा नहीं होता.’ इस पर तलजिंदर बताते हैं कि अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की सुविधा का ध्यान रखा जाता है, क्योंकि यहां इन्हें मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा माना जाता है.

इस दौरान राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर से कोई गाना बजाने के लिए कहते तो वह पूछता कि कौन सा गाना? इस पर राहुल कहते हैं, ‘सिद्धू मूसेवाला का 295 लगाओ…’

कमाई सुनकर राहुल भी हैरान
इसके बाद राहुल गांधी तलजिंदर से पूछते हैं कि आप कितना कमा लेते हो तो वह बताता है, ‘भारत के हिसाब से तो यहां बहुत कमा लेते हैं. अगर आप सिर्फ ड्राइवर का काम काम करें तो 5 हजार डॉलर (4-5 लाख रुपये) कमा लेते हैं और अगर अपना ट्रक है तो 8 लाख रुपये (8-10 हजार डॉलर) कहीं नहीं गया’.

  • Related Posts

    MODI; स्वच्छता अभियान में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया श्रमदान,मोदी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने बढ़ाया कदम

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज बीटीआई (BTI) मैदान में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा…

    POLITICS; सीएम साय का यू टर्न, तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा, केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरुप विकसित होगा

    *मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है* रायपुर, साहू समाज के तीब्र विरोध के बाद…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा