सेंट्रल जीएसटी के छापे में गोदामों से करोड़ों का माल जब्त; साइकिल- साड़ी 4 माह से पडे थे

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी व रावांभाटा स्थित गोडाउन में बुधवार को कार्रवाई कर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने करोड़ों का माल जब्त किया है। इन गोडाउन से जीएसटी अधिकारियों को साइकिल, साड़ी व अन्य सामान मिले हैं, जब्त कर लिया गया है।

विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा भनपुरी स्थित दो गोडाउन एवं रावांभाटा स्थित एक गोडाउन की जांच की गई। ये गोडाउन परिवहन और लाजिस्टिक फर्मों के स्वामित्व में थे। गोडाउन का इस्तेमाल विभिन्न ट्रांसपोर्टरों द्वारा माल जैसे साडी, साइकिल इत्यादि के भंडारण के लिए किया जा रहा था। जीएसटी अधिकारियों ने इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की तो वे कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। साथ ही दस्तावेज व ई-वे बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सके।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर रायपुर कमिश्नरेट के आयुक्त मोहम्मद अबू समा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीएसटी द्वारा जांच अभियान शुरू किया गया है। इस प्रकार की कार्रवाई के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इनका नेतृत्व अधीक्षक राजेश रंजन द्वारा किया गया और मंगलवार दोपहर से ही जांच शुरू कर दी गई है।

चार महीने से गोदामों में पड़े थे माल

पूछताछ के दौरान पता चला कि माल पिछले चार महीनों से गोदामों में रखा हुआ था। गोदाम मालिकों ने बताया कि उक्त माल का परिवहन उन्हीं के द्वारा किया गया था, हालांकि वे उक्त माल के वास्तविक मालिकों की पहचान नहीं बता पाए। इसके चलते जीएसटी अधिकारियों द्वारा माल को जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया गया। माल की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रूपये है। अधिकारियों द्वारा अभी भी इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर यह माल गोडाउन में किस उद्देश्य से रखा गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JIO;जियो लेकर आया चार सस्ते रिचार्ज प्लान,बिना डेटा के 147 रुपये से होंगे शुरू, रोज के लिए कौन सा सबसे अच्छा?

    नईदिल्ली, अगर आप फोन पर इंटरनेट कम चलाते हैं और ज्यादातर कॉल या SMS के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो रिलायंस जियो ने आपके लिए चार सस्ते विकल्प रखे हैं।…

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश