सोरनामाल में हटा अतिक्रमण;अब शुरू होगा पौधरोपण और चारागाह का काम, लगी है 250 अफसर-कर्मियों की टीम

गरियाबंद, गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी अभयारण्य में हुए अवैध कब्जों पर अब प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। अभयारण्य प्रशासन ने गुरुवार से अपने 250 अफसरों और कर्मचारियों की बड़ी टीम के साथ अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया है। विभाग ने इसके लिए 2 पोकलेन मशीन और 12 ट्रैक्टर को काम पर लगा रखा है। इसके बाद यहां वन्यप्राणियों के चारागाह और पौधरोपण से संबंधित काम किया जाएगा।

उदंती सीता नदी अभयारण्य के 250 अफसरों और कर्मचारियों ने सोरनामाल पहुंचकर यहां स्थापित अंबेडकर की मूर्ति के सामने अनुच्छेद 48ए का पोस्टर चस्पा किया और इसके बाद बेजा कब्जा हटाना शुरू किया। झोपड़ी बनाने में इस्तेमाल 3 ट्रक इमारती लकड़ी भी जब्त की गई है।रविवार को नक्सली फरमान के बाद अवैध बस्ती सोरनामाल के 69 परिवार ने गांव खाली कर दिया था।

गांव खाली होते ही वन विभाग की टीम ने अब अवैध निर्माण को तोड़ दिया है। जल्द ही यहां चारागाह और पौधरोपण कराया जाएगा। बता दें कि इंदागांव के इस जंगल में पिछले 12 वर्षों में ग्रामीणों ने 37 हजार पेड़ काटकर 188 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा जमा लिया था। कार्रवाई से बचने के लिए बीच बस्ती में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति की भी स्थापना अतिक्रमणकारियों ने कर दी थी।

विभाग के उपनिदेशक वरुण जैन के नेतृत्व में 250 वनकर्मी व अफसरों को इस अभियान में शामिल किया गया था। अवैध झोपड़ी और कच्चे मकान को तोड़ने के लिए 2 पोकलेन मशीनें लगाई गई थीं। 12 ट्रैक्टर भी शामिल किए गए थे। मकान निर्माण में भारी मात्रा में इमारती लकड़ी का इस्तेमाल किया गया था। वरुण जैन ने बताया कि अवैध निर्माण तोड़ा गया है। कब्जा हटाने के बाद जल्द ही इसे वन्य प्राणियों के चारागाह व पौधरोपण कर जल्द ही हरियाली लाने का काम किया जाएगा।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार