स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को हाई कोर्ट का नोटिस,तालाब को बेचने का है आरोप

बिलासपुर, एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह छूट दी है कि अगर वे किसी कारणवश नहीं आ सकते तो अपने अधिवक्ता के माध्यम से जवाब पेश करें। इसके लिए डिवीजन बेंच ने 11 अप्रैल की तिथि तय कर दी है। नियत तिथि से पहले मंत्री को जवाब पेश करना होगा।

जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ तनु नीर समिति ने अपने अधिवक्ता के जरिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। दायर याचिका में कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक सिंहदेव अपने स्वामित्व के तालाब को पाट रहे हैं। तालाब को पाटने के बाद उसे टुकड़ों में बेच भी रहे हैं।

याचिका के अनुसार अंबिकापुर शहर के मध्य में स्थित सार्वजनिक शिव सागर (मौलवी बांध) तालाब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम पर है। खसरा नंबर 3467 रकबा 52.06 एकड़ है। याचिकाकर्ता समिति ने मंत्री के कहने पर तालाब को पाटा जा रहा है। इसके अलावा उसे टुकड़ों में बेचा भी जा रहा है। अब तक 128 लोगों को टुकड़ों में जमीन बेची गई है। निस्तारी तालाब में अब भी जल भराव है। पाटने के कारण जल क्षेत्र भी सिमटने लगा है। इसके कारण आने वाले दिनों मेें निस्तारी की समस्या भी उठेगी। मामले की सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस एनके चंद्रवंशी के डिवीजन बेंच में हुई। डिवीजन बेंच ने मंत्री सिंहदेव को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। इसके लिए 11 अप्रैल की तिथि कोर्ट ने तय कर दी है।

  • Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…