हड़ताल वापस;संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि किए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि किए जाने के लिए आभार जताया और उन्हें विगत 3 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लिए जाने की सूचना दी।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि पहली बार संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गयी है। इस फैसले का लाभ छत्तीसगढ़ के समस्त विभागों एवं योजना में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों के हित में अनेक फैसले लिए जा रहे हैं। जहां एक ओर केंद्र के समान डीए और गृहभाड़ा सहित कई घोषणाएं कर्मचारियों के हित में की गई, वहीं अनुपूरक बजट में सबसे अधिक 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का निर्णय संविदा कर्मचारियों के लिए लिया गया है। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने अपनी अन्य मांगों के विषय में ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संविदाकर्मियों को उनके ज्ञापन पर हरसंभव कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित सर्वश्री हेमंत सिन्हा, अशोक कुर्रे, संजय सोनी, विजय यादव, श्रीकांत लास्कर, सुदर्शन मंडल, ताकेश्वर साहू, टीकमचंद कौशिक, गोपालगिरी गोस्वामी, सूरज सिंह ठाकुर, टेकलाल पाटले, परमेश्वर कौशिक, संजय तिवारी, अशोक सिन्हा सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर