हड़ताल समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन द्वारा 21 अगस्त से जारी प्रांतव्यापी हड़ताल की समाप्ति के बाद उनके प्रतिनिधिमंडल ने आज देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान अवगत कराया कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कर्मचारी हित में लिए जा रहे निरंतर फैसलों और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन द्वारा जारी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

 प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के पदाधिकारी टारजन गुप्ता, डॉ. इकबाल, डॉ. रीना राजपूत, श्रीमती सुमन शर्मा, अंशिला बेस, डॉ. हीरासिंग लोधी, भूपेन्द्र सोनी, श्रीमती देवाश्री साव शामिल थीं।

स्वास्थ्य फेडरेशन के कर्मी 24 दिन के संघर्ष के बाद आज सकारात्मक निर्णय होने पर आंदोलन वापस लिए-साधुवाद  

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आवाहन पर 21 अगस्त से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के 24 वें दिन आंदोलनकारियों ने शासन से सकारात्मक चर्चा के बाद आंदोलन वापस ले लिया है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने स्वास्थ्य फेडरेशन के बैनर तले आंदोलनकारी डॉक्टर,नर्स, पैरामेडिकल के साथी जो फेडरेशन के अंग थे, टार्जन गुप्ता, रीना राजपूत, डॉ केशव साहू, डॉ इक़बाल हुसैन,सुमन शर्मा, डॉ वी के पेंगवार, प्रवीण ढिढवंशी, श्रीमती आशादान, अनिता कश्यप आदि के नेतृत्व में सफल आंदोलनकर्ता धैर्य पूर्वक, गांधीवादी तरीके से संचालित किया। आंदोलनकारियों को बहुत-बहुत साधुवाद प्रेषित करते हुए तत्काल चर्चा अनुसार आदेश प्रसारित करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की है।

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर