अग्रसेन धाम-देवपुरी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी;कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर, रायपुर शहर के अग्रसेन धाम से लेकर फुण्डहर होते हुए देवपुरी तक की सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक आगे भी जारी रहेगी। शहर वासियों को सुगम तथा सुरक्षित यातायात की सुविधा देने के लिए कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है। पिछले महिने भी अग्रसेन धाम से फुण्डहर होकर देवपुरी तक की सड़क पर मध्यम एवं भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया गया था। इसकी अवधि पूरी होने पर अब नया आदेश जारी हो गया है। यह प्रतिबंध अगले एक माह तक जारी रहेगा।

जारी किए गए आदेश अनुसार अग्रसेन धाम-वीडब्ल्यू केनयान होटल-वीआईपी रोड-फुण्डहर-देवपुरी मार्ग पर मध्यम एवं भारी वाहन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। वीआईपी रोड के किनारे काफी संख्या में होटल एवं मैरिज पैलेसों में कार्यक्रमों के आयोजनों से वाहनों का आवागमन लगातार होता है। इसके साथ ही एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहनों का दबाव भी पूरे दिन इस मार्ग पर रहता है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक मध्यम एवं भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर ने इस सड़क पर यह प्रतिबंध छत्तीसगढ़ मोटर यान नियम के प्रावधानों के तहत लगाया है।

  • Related Posts

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    CRIME; भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अरुण पन्नालाल गए जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका…

    रायपुर, भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई. इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र