अब ट्रस्टों की चालाकी नहीं चलेगी, एक दूसरे को डोनेशन देना पड़ेगा भारी, आयकर विभाग की रहेगी नजर

रायपुर, आयकर की नजर अब बड़े-बड़े पूंजीपतियों आम करदाताओं के साथ ही धार्मिक, पारमार्थिक व सामाजिक संस्थाओं पर हो गई है। आयकर विभाग (Income Tax Department) अब सामाजिक कार्य करने वाले इन ट्रस्टों की आमदनी पर भी कड़ी नजर रखेगी। बताया जा रहा है कि एक अप्रैल से आयकर विभाग द्वारा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लिए नया रिटर्न और आडिट फार्म जारी किया है। पहले जो ट्रस्ट व संस्थाएं दो पेज की आडिट रिपोर्ट दाखिल करती थी, वह अब 20 पेज की आडिट रिपोर्ट भरेंगे।

नया फार्मेट 10(बी) व 10(बीबी) आयकर दान, गुप्त दान, ट्रस्ट व ट्रस्टियों से लेकर खर्च और दूसरे ट्रस्ट को किए गए दान की छोटी से छोटी जानकारी मांगी जा रही है। इसके साथ ही ट्रस्टों के बीते कई वर्षों का रिकार्ड खंगालने और खानापूर्ति में गलती होने पर ट्रस्टों पर संपत्ति के अनुपात में भारी टैक्स लगाने का अधिकार भी आयकर को है। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट व संस्थाओं को 31 अगस्त तक नए प्रारूप में रिटर्न और 30 सितंबर तक आडिट रिपोर्ट जमा करानी होगी। कर विशेषज्ञ दिनेश तारवानी ने बताया कि अब ट्रस्टों द्वारा चालाकी करने पर उन्हें टैक्स भरना पड़ेगा। आयकर नियमों का पालन करना उनके लिए जरूरी है।

अब नहीं चलेगा डोनेशन का खेल

नए नियम के अनुसार शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, परमार्थिक ट्रस्ट के लिए जरूरी है, कि वह अपनी आय का 85 प्रतिशत हिस्सा सालभर में खर्च करें। ये संस्थाएं 15 प्रतिशत बचा सकती है। यह देखा जा रहा था कि संस्थाओं द्वारा 85 प्रतिशत हिस्सा खर्च न होने पर दूसरे ट्रस्ट को दान देकर अपनी औपचारिकता पूरी कर ली जा रही थी। लेकिन अब बजट में किए गए संशोधन के अनुसार ट्रस्ट द्वारा 85 प्रतिशत खर्च न होने पर वह दूसरे ट्रस्ट को डोनेशन दे सकते है,लेकिन वह डोनेशन केवल 85 प्रतिशत ही माना जाएगा। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि अगर किसी ट्रस्ट की आमदनी 100 रुपये है,तो उसे सालभर में 85 रुपये खर्च करने होते थे। लेकिन ट्रस्ट द्वारा 70-75 रुपये ही खर्च हो पाते थे,ऐसी स्थिति में ट्रस्ट डोनेशन देकर अपना 85 प्रतिशत खर्च पूरा करती थी। लेकिन अब नए नियमों के अनुसार ट्रस्टों की यह चालाकी करने पर उसे टैक्स भरना होगा।

  • Related Posts

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात