अमृतपाल की नवविवाहिता अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में, लंदन भागने की फिराक में थी

अमृतसर, भगौड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को पंजाब पुलिस ने अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है। किरणदीप कौर लंदन जाने की फिराक में थी। उससे पूछताछ की जा रही है। पंजाब पुलिस को अब भी अमृतपाल सिंह की तलाश है।

अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर एनआरआई है। 28 साल की किरणदीप की शादी अमृतपाल से इसी साल 10 फरवरी को हुई थी। किरणदीप कौर की फ्लाइट का समय 1.30 बजे था। वह 11.30 पर एयरपोर्ट पहुंची थी। किरणदीप कौर अलगाववादी संगठन बब्बर खालसा के संपर्क में थी। 2020 में यूके में पुलिस की रडार आ गई थी।

हालांकि किरणदीप कौर के खिलाफ पंजाब पुलिस के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। यहां तक कि उनके ब्रिटेन में रहते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल की सक्रिय सदस्य होने के संबंध में पंजाब पुलिस या केंद्रीय एजेंसियों के पास कोई ठोस सबूत या प्राथमिकी दर्ज नहीं है। किरणदीप कौर को एहतियात के तौर पर उसी कानूनी प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया है जिसके तहत फरार आरोपियों के परिवार और परिचितों से पूछताछ की जाती है।

  • Related Posts

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात