शादी समारोह में दूल्‍हा-दुल्‍हन पर सिरफिरे युवक ने किया एसिड से हमला; दर्जनभर लोग झुलसे

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में एक शादी समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब दर्जनभर लोग झुलस गए। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

दरअसल, यह मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमागांव का है। पुलिस के अनुसार सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व सुनीता कश्यप 19 वर्ष निवासी आमाबाल की शादी तय हुई थी। बीती रात वर पक्ष बारात लेकर पहुंचा था। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। मंडप पर विवाह की रस्म चल रही थी। इस बीच बिजली गुल हो गई। इसके पहले लाइट का कुछ प्रबंध किया जाता, एक सिरफिरे शख्‍स ने अंधेरे का लाभ उठाते दूल्हा व दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। एसिड के छींटे वहा मौजूद अन्य ग्रामीणों पर भी पड़े।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य दर्जन भर घायलों को मौके पर मौजूद विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। सभी खतरे से बाहर बताए गए हैं। एसडीओपी भानपुरी घनस्याम कामड़े ने बताया की पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

घायलों के नाम

समपत बघेल (32 वर्ष), टेमेश्वर मौर्य 6 वर्ष, तुला कश्यप 19 वर्ष, जामनी कश्यप 4 वर्ष, गूंजी ठाकुर 25 वर्ष, कारी बाई कश्यप 29 वर्ष, गुनमनी कश्यप 29 वर्ष, मालती कश्यप 38 वर्ष चपका, मिटकी कश्यप 38 वर्ष, गोयनदा कश्यप 38 वर्ष छोटे आमाबाल पताई पारा।

  • Related Posts

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार