आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून; अगले चार दिनों में छत्‍तीसगढ़ में गिरेगा तापमान और होगी बारिश

रायपुर, अब दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून आगे बढ़ा है। इसके चलते छत्‍तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदलेगा और आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होगी और बिजली भी चमकेगी। शनिवार को प्रदेश में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिनभर छाए रहे आंशिक बादल, पर उमस में हुई बढ़ोतरी

शनिवार सुबह से शाम तक रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। लेकिन इससे उमस व गर्मी से राहत नहीं मिली और उमस में बढ़ोतरी हुई, हालांकि दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है।

छत्‍तीसगढ़ में भी आठ दिन विलंब से आएगा मानसून

मालूम हो कि इस वर्ष केरल में मानसून आठ दिन विलंब से आया है, इसे देखते हुए छत्‍तीसगढ़ में भी मानसून आठ दिन विलंब से आने की संभावना है। संभावना जताई जा रही है कि 21 जून को मानसून जगदलपुर में और 24 जून को रायपुर में प्रवेश करेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की रफ्तार और ज्यादा रही तो मानसून इन तारीखों से पहले भी पहुंच सकता है।

रायपुर में पांच डिग्री बढ़ा रात का तापमान

रायपुर में दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र