आदिवासी छात्रावास में घुसकर शराब के नशे में मारपीट करने वाला निलंबित ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी रायपुर के आदिवासी छात्रावास में घुसकर शराब के नशे में मारपीट करने वाले यातायात निरीक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो आने के बाद टीआई राकेश चौबे को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने निलंबित कर दिया था। इसके बाद थाने में एफआईआई दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है। मारपीट, धमकी और 3(2)(va) एससी एसटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह है मामला

देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में संचालित गर्ल्स हास्टल के संचालिका ने ट्रैफिक थाने में पदस्थ टीआई के खिलाफ उसके हॉस्टल में जबरन घुसकर उसके महिला स्टाफ के साथ मारपीट तथा अभद्रता करने की गंज थाने में शनिवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही साक्ष्य के रूप में हास्टल संचालिका ने गंज पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने दोषी टीआई को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। हास्टल संचालिका ने टीआइ के नशे में धुत्त होकर हास्‍टल में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

ट्रैफिक टीआइ हास्टल में घुसकर महिला स्टाफ के साथ मारपीट कर रहा था, उसका वहां उसके करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है टीआई महिला स्टाफ की बाल खिंचते हुए उसका सिर वहां लगे रैक में मार रहा है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी ने टीआइ के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन करने का आदेश जारी किया था।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर