ईडी की गिरफ्त में रायपुर महापौर के बड़े भाई अनवर ढेबर; चार दिन के रिमांड पर भेजे गए

रायपुर, ईडी की टीम ने शुक्रवार देर रात रायपुर निगम के महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई होटल कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया।कोर्ट से ईडी ने पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जिस पर कोर्ट ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया।

गौरतलब बै कि मार्च के महीने में महापौर एजाज ढेबर और उनके बड़े भाई अनवर ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी।लगातार पूछताछ और जांच की जा रही थी।शुक्रवार आधी रात को ईडी की टीम ने वीआइपी रोड स्थित होटल ग्रांड इंपोरिया में दबिश दी थी।

बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद वहीं से अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।इस दौरान रात ढाई बजे ईडी के अधिकारियों ने होटल के जीएम शंकर और रिश्पेशनिष्ट प्रधान को पूछताछ करने के लिए अपने साथ लेकर गए।वहीं पूछताछ के लिए महापौर एजाज ढेबर को भी बुलाया गया था।

सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई करने के साथ मनी लांड्रिंग की थी। इसी मामले की जांच के बाद ईडी के हाथ पुख्ता सुबूत हाथ लगे थे।यह प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है।

महापौर को ईडी दफ्तर बुलाया गया

एक तरफ होटल कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी की कार्रवाई ईडी ने की है।वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुलाया।पिछले मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे तक महापौर को अपने दफ्तर में बैठाए रखा था।इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया।पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।

बाहर महिलाओं का धरना

इधर बड़ी संख्यां में महिलाएं और महापौर के समथर्क ईडी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।हालांकि कुछ घंटे बाद महापौर ईडी दफ्तर से बाहर निकले। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे होटल कारोबारी अनवर ढेबर को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में ढेबर को पेशकर सात दिन की रिमांड की मांग की।लेकिन कोर्ट ने केवल चार दिन का रिमांड मंजूर किया।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व